Headlines

जियो ने लॉन्च किया तगड़ी बैटरी लाइफ वाला लैपटॉप, कीमत 20 हजार से कम

रिलायंस जियो ने आज भारत में अपना सेकेंड जेनरेशन JioBook लैपटॉप लॉन्च कर दिया है. लेटेस्ट लैपटॉप के परफॉर्मेंस और डिजाइन में कई अपडेट किए गए हैं. इसके अलावा ये ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन इंडिया पर खरीदने के लिए उपलब्ध है. JioBook लैपटॉप का पहला वर्जन पिछले साल अक्टूबर महीने में लॉन्च किया गया था. नया JioBook (2023) लैपटॉप किफायती दाम के साथ बेहतर बैटरी लाइफ ऑफर करेगा.
JioBook (2023): फीचर्स
लेटेस्ट जियोबुक लैपटॉप पिछले वर्जन (1.2kg) के मुकाबले काफी हल्का है. इसका वजन के वल 990 ग्राम है. इसे आप जब चाहें और जहां चाहे अपने साथ लेकर जा सकते हैं. ये लैपटॉप 11.6 इंच HD (768×1366 पिक्सल) एंटी-ग्लेर TN डिस्प्ले के साथ आता है, और क्वालकॉम ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है.

इसमें Wi-Fi 5 और ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी की सपोर्ट मिलेगी. नए जियोबुक में JioOS ऑपरेटिंग सिस्टम मिल रहा है, जिसमें खुद के JioPages ब्राउजर से इंटरनेट चलेगा. इसमें JioStore भी है जहां से ऐप्स इंस्टॉल किए जा सकते हैं.

JioBook Second Gen: बैटरी और स्टोरेज
पावर बैकअप की बात करें तो जियोबुक सेकेंड जेनरेशन लैपटॉप 5,000mAh बैटरी के साथ आता है. इसमें 4GB RAM और 64GB की इंटरनल मेमोरी मिलेगी. आप चाहें तो स्टोरेज को 256GB तक बढ़ा सकते हैं. जियो का दावा है कि लैपटॉप पूरे दिन का बैकअप देगा. इसका मतलब है कि जियोबुक में लगभग 8 घंटे का बैकअप मिलेगा. इसमें 4G कनेक्टिविटी भी दी गई है. इससे लोगों को बेहतरीन नेटवर्क कनेक्शन का इस्तेमाल करने में आसानी होगी.

जियोबुक सेकेंड जेनरेशन: कीमत और उपलब्धता
जियोबुक सेकेंड जेनरेशन की कीमत 16,499 रुपये है. इसे केवल ब्लू कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है. खास बात ये है कि रिलायंस डिजिटल या जियो स्टोर के अलावा आप इसे ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं. यह अमेजन की वेबसाइट पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध है.

Leave a Reply

hacklink satın al meritking meritking giriş meritking güncel giriş perabet perabet perabet giriş deneme bonusu deneme bonusu veren siteler matbet matbet giriş matbet güncel giriş betsat betsat giriş betsat güncel giriş perabet perabet giriş perabet güncel giriş kingroyal kingroyal giriş kingroyal güncel giriş vaycasino vaycasino giriş vaycasino güncel giriş jojobet superbetin matbet jojobet deneme bonusu deneme bonusu veren siteler holiganbet holiganbet giriş Superbetin superbetin giriş superbetin güncel giriş süperbetin aresbet aresbet giriş perabet perabet giriş milanbahis milanbahis giriş milanbahis milanbahis giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş alobet alobet giriş casibom casibom giriş