Headlines

कलेक्टर की मानवता-ः शहरवासियों से मांगे अनुपयोगी गर्म कपडे़ और ऊनी वस्त्र

नवाचार कर शहर में शुरू किया ‘‘सुदान अभियान‘‘
5 स्थानों पर लगे कैम्प, घरो से निकले गर्म उनी वस्त्र                                                                                                                    कलेक्टर की मानवीय पहल की चहूंऔर हो रही प्रशंसा

श्योपुर। जिला कलेक्टर की छवि योजनाओं को अमली जामा पहना और सरकारी तंत्र को व्यवस्थित तरीके से चलाना तो होता ही है लेकिन क्या कलेक्टर कभी गरीब और जरूरतमंदो की मदद के लिए स्वयं आगे आकर मदद मांग सकते हैं, जी हां हमारे श्योपुर के कलेक्टर संजय कुमार का कुछ ऐसा ही अंदाजे बयां है जिन्होंने आईएएस की प्रोफेशनल इमेज से आगे बढ़कर मानवीय नवाचार की पहल करते हुए शहर में सुदान अभियान चालू कर दिया और स्वयं सड़क पर उतरकर लोगो से जरूरतमंद गरीबो के लिए गर्म, उनी वस्त्र, कम्बल आदि को दान करने की अपील करते नजर आये हैं, इस नजारे को देखकर शहर के लोग भी दिल खोलकर मदद के लिए आगे और जनता की मदद के लिए कलेक्टर की पहल की प्रशंसा करते हुए बड़ी मात्रा में कपड़ो का दान करते दिखे, इस दौरान जहां घरो से निकलकर लोगो ने अपनी श्रृद्धानुसार कपडे़ दान किये तो वहीं व्यापारियों ने नए कम्बल, कपडे एवं उनी वस्त्रो को कलेक्टर के सुदान अभियान के तहत दान किया है।
दरअसल कलेक्टर संजय कुमार नवाचार अंतर्गत शीतलहर के दौरान जरूरतमंदो को कंबल तथा गर्म एवं ऊनी वस्त्र उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किये गये ‘‘सुदान अभियान‘‘ के अंतर्गत आज शहर में 5 स्थानों पर कलेक्शन कैम्प लगाये गये इसके साथ ही कलेक्टर संजय कुमार अधिकारियों के दल तथा वॉंलेटियरो के साथ शहर की सडको और गलियों में घूम घूमकर लोगो से जरूरतमंदो के लिए गर्म एवं ऊनी वस्त्र को दान करने की अपील करते हुए दिखे एवं कपड़ो का कलेक्शन किया। प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट से शुरू हुए इस कार्यक्रम की शुरूआत कलेक्टर संजय कुमार द्वारा वांलेटियर के दलो को हरी झंडी दिखाकर की गई, जिसके बाद कलेक्टर ने शहर के गांधी पार्क से सुदान अभियान के तहत पैदल घूमना शुरू किया और मेन बाजार, मैन चौराहा, छारबाग, सुबात कचहरी, गणेश बाजार, पुल दरवाजा इलाके में पहंुचे और लोगो से गर्म उनी वस्त्रो को दान करने की अपील की। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत अतेन्द्र सिंह गुर्जर, अपर कलेक्टर डॉ अनुज कुमार रोहतगी, एसडीएम मनोज गढवाल, डिप्टी कलेक्टर संजय जैन, तहसीलदार प्रेमलता पाल, डीपीएम एनआरएलएम एसके मुदगल, सीएमओ सतीश मटसेनिया, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष नरेश जिदंल सहित अन्य अधिकारी तथा एनसीसी, एनएसएस, स्काउट, आनन्दम संस्थान, जन अभियान परिषद आदि के वॉलेटियर्स उपस्थित रहें।

शहर में इन 5 स्थानों पर लगे कलेक्शन कैम्प
कलेक्टर की पहल पर शहर में सुदान अभियान के तहत शिवपुरी रोड पर पीडब्ल्यूडी रेस्टहाउस, नगरपालिका, सुबात कचहरी, पुल दरवाजा एवं कॉलेज पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाते हुए व्यवस्थित तरीके से गर्म ऊनी वस्त्रों के कलेक्शन हेतु कैम्प लगाये गये। इन कलेक्शन कैम्प पर एकत्रित ऊनी एवं गर्म वस्त्रो को निषादराज भवन जिला पंचायत श्योपुर में व्यवस्थित तरीके से रखवाये गये है, जिन्हें प्रत्येक गांव के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी के माध्यम से जरूरतमंदो को वितरण किये जाये की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। यह अभियान 14 जनवरी तक जारी रहेगा जहां लोग पहंुचकर अपनी और से नए, पुराने गर्म कपड़े, कम्बल आदि दान कर सकते है।

डोर-टू-डोर पहंुचे वॉलिंटियर
कलेक्टर संजय कुमार के नवाचार सुदान अभियान के तहत कलेक्टर ने 5 कलेक्शन रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिनके साथ प्रत्येक कलेक्शन कैम्प पर निर्धारित वांलेटियर्स दलो द्वारा जिम्मेदार अधिकारियों के नेतृत्व में रवाना किया गया और कैम्प के निर्धारित क्षेत्रो में पहंुचकर डोर-टू-डोर लोगो से अनुपयोगी वस्त्रों को दान करने की अपील की साथ ही गाडी में कपड़ो को कलेक्शन कर निषादराज भवन में जमा कराया गया है।

जिला प्रशासन के अधिकारी देगे 15 हजार कंबल
कलेक्टर संजय कुमार द्वारा शुरू किये गये सुदान अभियान के तहत जिला प्रशासन के अधिकारी अपनी ओर से 15 हजार कंबल प्रदान कर सहयोग करेंगे। इसमें 01 हजार कंबल पुलिस प्रशासन द्वारा भी प्रदाय किये जा रहे है। कंबल वितरण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सीईओ जिला पंचायत अतेन्द्र सिंह गुर्जर को बनाया गया है जिन्होनंे बताया कि सभी अधिकारियों द्वारा स्वैच्छा से कंबल प्रदाय किये जा रहे है, जिनकी संख्या 15 हजार के लगभग है, इन कंबलो का वितरण गांव-गांव जाकर जरूरतमंदो को किया जायेगा।

hacklink satın al deneme bonusu deneme bonusu veren siteler meritking meritking giriş meritking güncel giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş betcio betcio giriş holiganbet holiganbet giriş Enbet enbet giriş enbet güncel giriş perabet perabet perabet giriş deneme bonusu deneme bonusu veren siteler deneme bonusu deneme bonusu veren siteler meritking meritking giriş meritking güncel giriş bahissenin bahissenin güncel giriş bahissenin giriş superbetin giriş superbetin giriş süperbetin nakitbahis nakitbahis giriş enbet enbet giriş holiganbet holiganbet giriş perabet perabet giriş matbet vaycasino marsbahis marsbahis güncel giriş marsbahis giriş casibom casibom giriş holiganbet güncel giriş betsat betsat betsat giriş betsat güncel giriş alobet alobet giriş meritking güncel giriş Vdcasino jasminbet jasminbet giriş klasbahis klasbahis giriş vaycasino vaycasino giriş vaycasino güncel giriş matbet matbet giriş matbet güncel giriş yakabet yakabet giriş yakabet güncel giriş betsmove betsmove giriş betsmove güncel giriş betsat betsat giriş betsat güncel giriş safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş dumanbet giriş dumanbet dumanbet güncel giriş vaycasino vaycasino giriş vaycasino güncel giriş marsbahis marsbahis marsbahis giriş marsbahis güncel giriş kingroyal kingroyal giriş kingroyal güncel giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş meritbet meritbet giriş meritbet güncel giriş nakitbahis nakitbahis giriş nakitbahis güncel giriş dumanbet dumanbet giriş dumanbet güncel giriş Holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş bahissenin bahissenin giriş bahissenin güncel giriş jojobet jojobet bayconticasino bayconticasino giriş bayconticasino güncel giriş imajbet imajbet giriş imajbet güncel giriş prizmabet prizmabet giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming güncel giriş interbahis interbahis giriş interbahis güncel giriş nakitbahis nakitbahis giriş nakitbahis nakitbahis giriş